वीडियो क्राफ्रेंसिंग-आम जनता की शिकायतों का शिविर लगाकर किया जायेगा समाधान -एडिश्नल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर

ग्वालियर. एक समय था जब मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग सीएम हेल्पलाईन के समाधान के लिये लम्बे अरसे तक नम्बर 1 रहा है लेकिन आज 9 एवं 10 वें नम्बर है। जब परिवहन विभाग में सीएम हेल्पलाईन का जिम्मा एआरटीओ श्रीमति रिंकू शर्मा के पास था। सीएम हेल्पलाइन की पेडिंग खत्म करने के जो शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में एल-4 पर उन शिकायतों के समाधान के शिविर लगायेंगे। मध्यप्रदेश की आम जनता को परेशानी न हो इसके नीचे से लेकर परिवहन आयुक्त कार्यालय में कदम उठायेंगे जायेंगे। अधिकतर शिकायतें स्मार्ट चिप की वजह से लेकिन अभी एनआईसी देख रही है। रेवेन्यू संग्रहण के लक्ष्य को पूरा करना है। हैवी वाहन की फिटनेस, परमिट, टैक्स और प्रदूषण के संबंध में ट्रकों और बसों की चैकिंग की जायेगी। 15 वर्ष पुराने वाहनों की भोपाल 2 स्क्रेप, 2 स्क्रेप यार्ड इन्दौर में वाहनों को स्क्रेप में कटवायेंगे। इन सवालों के जवाब भोपाल के परिवहन विभाग के अधिकारी और ग्वालियर एमपी के एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर उमेश जोगा और डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर नरोत्तम भार्गव दे रहे।
हाईसिक्यूरिटी नम्बर प्लेट के लिये लगायेंगे शिविर
एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर उमेश जोगा ने बताया है कि ग्वालियर व्यापार मेला में भारी तादाद में वाहनों की बिक्री की गयी है। उन वाहनों पर हाईसिक्यूरिटी वाहन प्लेट (एचएसवीपी) लगाने के लिये परिवहन विभाग की ओर से 1 सप्ताह के लिये शिविर लगाकर वाहनों की प्लेट लगाई जायेगी।
स्मार्ट चिप की तकनीकी समस्या की वजह बढ़ रही सीएम हेल्पलाइन
अभी तक सारे कार्य स्मार्ट चिप के माध्यम से हो रहे थे लेकिन अभी एनआईसी के माध्यम से ड्रायविंग लायसेंस, रजिस्ट्रेशन कार्ड तकनीकी समस्या की वजह से बिलंब से बनाये जा रहे हैं। इसलिये परेशान हो रहे वाहन मालिक सीएम हेल्पलाईन का उपयोग कर रहे है। जिसकी वजह से परिवहन विभाग में सीएम हेल्पलाईन की पैडिंग बढ़कर 9 व 10 स्थान पर पहुंच गयी है।
रेवेन्यू संग्रहण के लक्ष्य टीम बनाकर पूरा करेंगे
शासन की ओर रेवेन्यू संग्रहण के मिले लक्ष्य समय-सीमा में पूरा करेंगे। इसके लिये वाहनों की चैकिंग होगी। इसमें हैवी वाहनों के अलावा छोटे वाहनों में प्रदूषण, परमिट, टैक्स और फिटनेस का परीक्षण किया जायेगा।
स्क्रेप यार्ड भोपाल और इन्दौर में
एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर उमेश जोगा ने बताया कि स्क्रैप के 2 सेंटर भोपाल में और 1 इन्दौर में बनाये गये हैं। जो वाहन 15 वर्ष पुराने हो गये है। जो वाहन सड़कों पर चलते पायें जाने पर उन्हें पकड़ कर स्क्रेप सेंटर भेजकर वाहनों को कटवायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *