ग्वालियर में राइफल अड़ाकर डंपर चालक से लूटे 50 हजार
ग्वालियर. ग्वालियर के बेहट में रेत भरने के लिए डंपर लेकर जा रहे चाकल, क्लीनर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने राइफल अडाकर 50 हजार रुपए, मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने भागते समय फायरिंग कर डंपर के टायर बर्स्ट कर दिए थे जिससे डंपर चालक उसका पीछा न कर सकें। घटना मंगलवार रात बेहट के शरादी का कुंआ सुझार गांव की है। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी बेहट संतोष पटेल अपनी टीम के साथ पहुंचे।
