अरबिंद सक्सैना को आईजी ग्वालियर रेंज बनाया, 5 IAS और 10 IPS अफसरों के ट्रांसफर
भोपाल. राज्य सरकार ने पांच आईएएस और दस आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। देर रात को इसके आदेश जारी किए गए। अंशुमन सिंह की जगह आईजी, इंदौर ग्रामीण आर के हिंगणकर को ओएसडी, मुख्यमंत्री बनाया गया, जबकि अंशुमन सिंह को आईजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है। अभी हाल ही में अरबिंद सक्सैना को एडिश्नल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के पद से ट्रांसफर करते हुए आईजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया था उसी आदेश को निरस्त करते हुए अरबिंद सक्सैना को आईजी ग्वालियर रेंज बनाया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार को हटा दिया। उन्हें दतिया में कलेक्टर रहते तीन वर्ष होने पर विधानसभा चुनाव के पहले श्योपुर कलेक्टर पदस्थ किया था। वे अब मंत्रालय में अपर सचिव होंगे। उधर, लोकेश कुमार जाटव के स्थान पर स्वतंत्र कुमार सिंह आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर तथा प्रबंध संचालक वित्त विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर शाम को पांच आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। श्योपुर कलेक्टर पद पर अभी किसी की पदस्थापना नहीं की गई है। इसका अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टर अनुज कुमार रोहतगी को दिया है।
