विशेष पुलिस महानिदेशक संजयकुमार झा ने पीटीएस का निरीक्षण और पौधारोपण किया
ग्वालियर. शहर से 15 किमी दूर पुलिस प्रशिक्षण शाला तिघरा (पीटीएस) के परिसर में 19 फरवरी को विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) संजय कुमार झा द्वारा पीटीएस तिघरा का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर जवानों को शबाशी दी है। निरीक्षण के दौरा संजय कुमार झा द्वारा पीटीएस तिघरा परिसर में पौधरोपण किया।
इस अवसर पर संजय कुमार झा द्वारा ईकाई के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण के महत्व के संबंध में अवगत कराया और साथ ही समस्त अधिकारियों को नवीन अपराधिक विधि पर ग्वालियर-चम्बल जोन के पुलिस अधिकारियों को त्वरित प्रशिक्षित किये जाने के लिये निर्देशित किया।
