पूर्व मंत्री सज्जन बोले कमलनाथ कहीं नहीं जा रहे
नई दिल्ली. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हैं। इसी बीच कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने रविवार शाम करीब साढे़ 6 बजे कमलनाथ से दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से कहा, ‘मेरी उनसे (कमलनाथ) चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अभी उनका फोकस इस बात पर है कि मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जातीय समीकरण कैसे होंगे। कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने (पार्टी छोड़ने के बारे में) ऐसा कुछ भी नहीं सोचा है।

