मालनपुर से काम कर लौट रहे कर्मचारी के साथ से लूट, फायर कर बाइक लूट ले गए बदमाश

ग्वालियर. ग्वालियर में मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया से काम कर लौट रहे एक फैक्ट्री कर्मचारी के साथ भिंड रोड कटारे फार्म पर लूट की वारदात हुई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने कर्मचारी की बाइक में अपनी गाड़ी से कट मारकर रोका। कर्मचारी की गाड़ी गिरते-गिरते बची, जब तक वह संभलते एक बदमाश ने आकर बाइक की चाबी खींची, लेकिन कर्मचारी ने विरोध किया। जिस पर एक बदमाश ने फायर ठोक दिया। जिससे कर्मचारी डर गया। इसी समय एक बदमाश ने कहा मार दे छाती में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *