MP में बुजुर्ग दंपत्ति को खिलाया मेला, पुलिस में भी नहीं सुनवाई, पीटते हुए गांव में घुमाया

शिवपुरी. एमपी के शिवपुरी में जादू-टोना के शक में एक परिवार के लोगों ने बुजुर्ग दम्पत्ति के मुंह में मेला भर दिया। इससे पहले दम्पत्ति के कपड़े फाड़े, मारपीट की और चप्पलों से पीटते हुए गांव में जुलूस निकाला। मामला शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र के सिलानगर गांव में 15 फरवरी का है। शनिवार को पुलिस एफआईआर दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, शाम को सभी को जेल भेज दिया गया।
दरअसल, सिवानगर गांव में पिछले कुछ दिन से ग्रामीणों की अंडरवियर चोरी हो रही थी। धीरे-धीरे अफवाह फैलने लगी कि अंडरवियर की चोरी जादू-टोने के लिये की जा रही है। एक परिवार ने इसका आरोप गांव के ही एक दुकान संचालक दम्पत्ति पर लगाया। उसका आरोप था कि चोरी की गयी अंडरवियर अपने दम्पत्ति की दुकान में देखी है।
जमीन पर पटककर दो घंटे तक पीटते रहे
पीड़ित ने बताया- 15 फरवरी को ग्रामीणों ने चोरी और जादू टोना के संबंध में बैठक की। सुबह 10 बजे मैं अपनी दुकान के सामने खड़ी थी। इसी बीच देबका कुशवाह, प्रेम कुमारी कुशवाह, ऊषा कुशवाह और रामकुमारी कुशवाह वहां आईं। उन्होंने मुझ पर अंडरवियर चोरी करने के आरोप लगाते हुए पंचायत में हाजिर होने की बात कही।
मैंने देबका से कहा कि हमारे घर से भी चोरी हुई है। इसी बात से भड़ककर उन सभी ने मुझे चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। मेरे पति बचाने आए तो राजेंद्र कुशवाह, हरकिशन कुशवाह, महेंद्र कुशवाह और खलक सिंह उन पर टूट पड़े। सभी ने मिलकर हमें जमीन पर पटक दिया। करीब दो घंटे तक मारपीट की। हमारे कपड़े भी फाड़ दिए। पिटाई के बाद गांव में हम दोनों का जुलूस निकाला।
तीन दिन के बाद भी नहीं खा पा रहे खाना आ रही बदबू
पीडि़त बुजुर्ग ने बताया है कि चप्पलों से पीटते हुए गांव में जुलूस निकालने के बाद भी इनका मन नहीं भरा। इन लोगों ने जबरदस्ती हम दोनों के मुंह में मेला भर दिया। हम रहम की गुहार लगाते रहे। लेकिन आरोपियों ने हमारी एक नहीं सुनी। पूरे गांव में इस घटनाक्रम को देखा लेकिन कोई बचाने नहीं आया। आरोपियों ने हमें धमकाया कि पुलिस को बताया तो अच्छा नहीं होगा और इसके बाद चले गये। शाम को एक बार फिर वह लोग हमारे घर आये। हमारे खिलाफ ही चोरी का मामला दर्ज कराने टैक्सी में डालकर हमें अमोला थाने ले आये। यहां हमने पुलिस को अपने साथ घटना के बारे में बताया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *