MP पटवारी भर्ती को जांच आयोग ने क्लीन चिट दी

भोपाल. मध्य प्रदेश एंप्लॉयीज सिलेक्शन बोर्ड की पटवारी भर्ती परीक्षा को जांच आयोग ने क्लीन चिट दे दी है। यानी रिजल्ट में किसी तरह की गडगडी नहीं पाई गई। पिछले साल जब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ था तो टॉप 10 कैंडिडेट में से 7 एक ही एग्जाम सेंटर के थे। इसके बाद से इस मामले ने तूल पकडा और परीक्षा में धांधली के आरोप लगे थे।

इस मामले की जांच रिटायर्ड जस्टिस राजेंद्र वर्मा ने की।
12 लाख कैंडिडेट्स ने किया था एप्लिकेशन
एंप्लॉयीज सेलेक्शन बोर्ड ने 22 नवंबर 2022 को पटवारी सहित ग्रेड 3 के 9200 पदों की संयुक्त भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। पिछले साल यह परीक्षा 15 मार्च से 26 अप्रैल के बीच 78 सेंटर पर आयोजि हुई थी। इस परीक्षा के लिए 1207963 कैंडिडेट्स ने एप्लिकेशन किया और 978270 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।
8,617 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन
पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 30 जून, 2023 को जारी किया गया। फाइनल रिजल्ट में 8,617 कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी हुई। बाकी के रिजल्ट रोके गए थें।
परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप
रिजल्ट के जारी होने के साथ पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कई गंभीर आरोप लगे। मेरिट लिस्ट के 10 में से 7 टॉपर का सेंटर एक ही कॉलेज (एनआरआई कॉलेज ) था। यह कॉलेज तत्कालीन भिंड विधायक और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा का है। फिर ’15 लाख रुपये की रिश्वत’ की बात सामने आई थी। इसके बाद से इस वैकेंसी को होल्ड कर दिया गया था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *