भारत जोडो न्याय यात्रा में राहुल गांधी का जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत

ग्वालियर। राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा के ग्वालियर आगमन की तैयारिओं को लेकर आज 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बृहद बैठक चेतकपुरी गेट के पास तोरण वाटिका में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. देवेन्द्र शर्मा, विधायक 16 ग्वालियर पूर्व डा. सतीश सिकरवार, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, आई.टी. सेल अध्यक्ष आदित्य सेंगर, सतेन्द्र नागर मंचासीन रहे। यात्रा की तैयारिओं को लेकर समितिओं का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता पूर्व राष्‍ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा ग्वालियर आने वाली है, इस यात्रा की स्वागत तैयारिओं को लेकर आज यह बैठक रखी गई है। आप सभी को पूरी मेहनत और जोश के साथ राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा का स्वागत करना है। बैठक में 16 ग्वालियर पूर्व से विधायक डा. सतीश सिकरवार ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ है जो जनविरोधि कानून लाकर जनता के अधिकारों का हनन कर रही है। आज देश में कोई भी भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसके पीछे ई.डी., सीबीआई एवं सीआईडी जैसी ऐजेंसीओं को लगाकर झूठे आरोप में जेल में डलवा दिया जाता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस तानाशाही को नही चलने देगी और पूरे देश के सामने इनका असली चेहरा लाकर रहेगी। हमारे नेता राहुल गांधी की इस यात्रा से पूरी भाजपा पार्टी में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा इस बार हम सब को मिलकर लोकसभा सीट जीतना है और यह कार्यकर्ताओं के उत्साह से साफ दिखाई दे रहा है ,जनता इस बार कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है। बैठक में कांग्रेस पार्टी के अन्‍य वक्‍ताओं ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *