कमलनाथ नकुलनाथ के साथ दिल्ली पहुंचे, शाम को भाजपा नेताओं से मिलेंगे

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिनों का समय बचा है। इससे पहले विपक्ष को लगातार झटके लग रहे हैं। ताजा झटका कांग्रेस को मध्यप्रदेश में लग सकता है। वजह, कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा में शामिल हो सकते है और इतना ही नहीं, इनके साथ कांग्रेस के लगभग एक दर्जन विधायक और पूर्व विधायक भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। इस दौरान कमलनाथ अपने बेटे नकुल के साथ दिल्ली पहुंच गये है।
कमलनाथ ने पत्रकारों ने से जब भाजपा ज्वाइन करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि अगर कुछ ऐसा होगा तो आप लोगों को सबसे पहले सूचित करूंगा। सूत्रों ने बताया है िकवह जल्द ही भाजपा के बड़े नेताओं संग बैठक कर सकते हैं और भाजपा अधिवेशन के तुरंत बाद भाजपा के एक बड़े चेहरे के हाथों यह सभी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। इस दौरान कांग्रेस समर्थक पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने सोशल मीडिया प्रोफाइल से कांग्रेस का लोगों तक हटा लिया है। सज्जन वर्मा की गिनती कमलनाथ के सबसे कट्टर समर्थकों में होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *