रेप के आरोपी पत्नी से साथ किया गैंगरेप, पेट्रोल डालकर लगाई आग, पति पर केस कराने वाली महिलाप के घर राजीनाम के लिये गयी थी
मुरैना. अंबाह में पति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के घर समझौते के लिये गयी महिला के साथ गैंगरेप किया गया और आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। महिला 80 प्रतिशत अधिक झुलस गयीहालत में अम्बाह सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से भी ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रेफर किया गया है।
एम्बूलेंस में महिला ने पति को दिये गये बयान में कहा है कि उससे चांदपुर गांव में 3 लोगों ने गैंगरेप किया। ज बवह भागने लगी तो दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला सहित अन्य लोगों ने उसे पेट्रोल छिड़क गर जला दिया। बयान का वीडियो भी सामने आया है।
अम्बाह थाना टीआई आलोक परिहार के अनुसार, पीडि़त शुक्रवार की दोपहर पति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला से राजीनामा की बात करने चांदपुर गांव पहुंची थी। महिला के पति ने एम्बूलेंस में बनाया वीडियो पुलिस को दिया है। महिला इसमें गौतम, मदन और राके का नाम लेकर बुरा काम करने की बात कह रही है।
रेप का आरोप लगाने वाली महिला, चाची और बाबा पर जलाने का आरोप
महिला ने बताया कि वह भागने लगी तो आरोपी उसे पकड़कर कमरे में ले गए। वहां उसके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत उसकी चाची और बाबा ने आग लगा दी। बता दें कि जनवरी में महिला के पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। वह जेल में था और हाल ही में छूटकर आया है।
