लक्ष्मीबाई महिला नागरिक बैंक की अध्यक्ष र्निविरोध डायरेक्टर निर्वाचित हुई अलका श्रीवास्तव

ग्वालियर.देश में नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ इंडिया (नेफकब) के चुनाव ग्वालियर की लक्ष्मीबाई महिला नागरिक बैंक की अध्यक्ष अलका श्रीवास्तव को निर्विरोध डायरेक्टर चुना गया को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ इंडिया सहकारिता के क्षेत्र में कार्य पूरे देश में लगातार कर रही है। यह फेडरेशन 4 श्रेणियों में कार्यरत है, सहकारी बैंक ,महिला बैंक ,क्रेडिट सोसायटी ,राज्य सहकारी परिसंघ के लिए राश्ट्रीय स्तर पर संगठित रूप से कार्य कर रहा है।
बैंकिग प्रशिक्षण और अन्य समाजिक सहायता प्रदान करना और सहकारी प्रणाली में सहभागिता से लाभान्वित होने के लिए संस्थानों को एक जुट इकाई में जोड़ना प्रमुख कार्य है। 13 फरवरी को नेफकब में संचालक मण्डल का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसकी घोषणा चुनाव अधिकारी ने की, श्रीमती अलका श्रीवास्तव तीसरी बार महिला डायरेक्टर चुनी गयी हैं।
लक्ष्मीबाई महिला नागरिक सहकारी बैंक ग्वालियर की अध्यक्ष श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय स्तर पर जो विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त की है।
श्रीमती रमप्रीत कौर बग्गा, श्रीमती सवित्री त्रिपाठी, श्रीमती वीणा प्रधान, श्रीमती नीरा गर्ग, डॉ. श्रीमती पूजा सिंह, श्रीमती उमा वर्ली, डॉ. श्रीमती ज्योति प्रियदर्षिनी श्रीवास्तव, श्रीमती संतोष शर्मा, श्रीमती रितु अग्रवाल, श्रीमती रूकमणी श्रीवास्तव, श्रीमती रिचा मूलचंदानी, श्रीमती ष्वेता मगनानी, श्रीमती मनीशा द्विवेदी बैंक की उपरोक्त समस्त संचालकगण एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं समस्त स्टाफ ने बधाई देने वालों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *