ग्वालियर आने वाले हैं राहुल गांधी, कांग्रेस की है तगड़ी प्लानिंग

ग्वालियर. चुनावी वर्ष में राहुल गांधी मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चंबल संभाग में हुंकार भरेंगे। रोड-शो एवं जनसभा भी होगी। असल में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तय समय से पहले 22 फरवरी को मध्यप्रदेश आने की संभावना है। यात्रा राजस्थान के धौलपुर से मुरैना में प्रवेश करेगी। यात्रा राजस्थान के धौलपुर से मुरैना जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ से होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा जाएगी। मध्यप्रदेश के 9 जिले कवर होंगे। पूरी यात्रा 698 किलोमीटर चलेगी। पहले यात्रा का कार्यक्रम 3 मार्च था। यात्रा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को कवर करते हुए पांच दिन बाद गुजरात जाएगी। यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
15 राज्यों को कवर करेगी यात्रा
कांग्रेस को उम्मीद है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना देगी। इससे पहले राहुल की देश व्यापी भारत दोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा थी। 3500 किलोमीटर की यात्रा ने 12 राज्यों को कवर किया था। जबकि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों को कवर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *