पाकिस्तान के बालाकोट जैसी एयर स्ट्राइक पोखरण में होगी

नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास वायुशक्ति 2024 राजस्थान के पोकरण चांधण रेंज में शनिवार को संपन्न। 1954 से हर तीन साल में होने वाले इस युद्धाभ्यास में इस बार 50 टन से अधिक गोला, बारूद तीन किलोमीटर के क्षेत्रफल में दागा। इसमें 77 युद्धक विमान, 41 हेलीकॉप्टर, 05 यातायात विमान और 12 यूएवी भाग लेंगे। इस युद्धाभ्यास में पहली बार राफेल की रफ्तार, चिनूक की चपल चाल, प्रचंड का प्रहार, समर का दुश्मन पर वार और एम 777 तोप का रौद्रावतार देखने को मिले। इस युद्धाभ्यास में आतंकी ठिकाने पर बालाकोट जैसी एयर स्ट्राइक करता मिराज 2000 भी दिखाई देगा। इसके साथ ही इस युद्धाभ्यास में विमान सी17 से हैवी एयरड्रॉप भी किया। पहले यह आईएल 76 करता था।
राफेल एक मिनट में दागता है 25 हजार गोलियां
राफेल फ्रांसीसी लड़ाकू विमान है। इसकी गति 2222 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह एक साथ 40 दुश्मन की पहचान कर हमलाकर सकता है। इसमें लगी गन एक मिनट में 25 हजार गोलियां दाग सकती है। यह करीब 25 हजार किलोग्राम तक का भार अपने साथ ले जा सकता है। यह लगातार 60 घंटे तक हवा में उड़ान भर सकता है। यह एक मिनट में ही 18 हजार मीटर तक जा सकता है। वायुशक्ति 2024 में पहली बार इसे शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *