VISM कॉलेज में सरस्वती पूजन के साथ मनाया गया वसन्तोत्सव
ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ में आज विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ वसन्तोत्सव मनाया । कार्यक्रम का प्रांरभ संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। संस्था के विद्यार्थियों, प्राध्यापको एवं कर्मचारीगण द्वारा माँ सरस्वती की वंदना की गई । संस्थान की छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियो से विभिन्न प्रकार की आकृतिया बनायी। छात्र -छात्राओं ने कविता पाठ किया।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने कहा कि मान्यता है कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी वंसत पंचमी को ज्ञान और वाणी की देवी सरस्वती भगवान ब्रह्मा के मुख से अवतरित हुई थी। यह दिन देवी सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित है। इसके लिए हर वर्ष वंसत पंचमी पर सरस्वती पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा व अच्छे विचार जीवन में आपको ऊचाईयों पर पहुचाते है। इस दिन स्टूडेंट्स के लिए यह त्योहार बहुत खास होता है. वह पूजा-पाठ करके माता सरस्वती का आशीर्वाद लेते हैं, ताकि उनकी क्रिएटिविटी बढे़ और वो ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। ये त्योहार स्टूडेंट्स को पढाई में सफलता, नई चीजें बनाने की शक्ति और ज्ञान हासिल करने में मदद मांगने का मौका देता है। इस अवसर पर संस्थान की ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह, समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, VISM हॉस्पिटल स्टाफ के साथ-साथ छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।
