पंजाब में किसान संगठन 12 बजे से जाम करेंगे रेलवे ट्रैक

नई दिल्ली. पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। किसानों के दिल्ली चलो मार्च को पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर रोक लिया गया है। किसानों को रोकने और उन्हें तितर-बितर करने के लिये मंगलवार को पुलिस की ओर से आंसू गैस के दागे गये। सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इन सीमाओं पर सीमेंट और लोहे की बैरिकेडिंग भी की गयी है। इसके अलावा किसानों को रोकने के लिये कटीले तार और कंटेनर भी रखे गये हैं। किसानों ने मंगलवार की शाम को फिर कहा कि वह सुबह फिर दिल्ली में घुसने की कोशिश करेंगे। वहीं किसानों पर पुलिस की कार्यवाही को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है।
मंगलवार को शंभु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने के प्रयास किये और हरियाणा पुलिस के जवानों पर पथराव भी किया गया। जिसके जवाब में पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैसव का उपयोग कर हालात को काबू में किया। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। अगर किसान दिल्ली जाना चाहते हैं तो बस या ट्रेन से जाये या फिर पैदल जाये हम उन्हें ट्रैक्टरों से दिल्ली नहीं जाने देंगे।
किसानों पर लगातार दागे जा रहे आंसू गैस के गोले
हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हालात बिगड़े हुए हैं।  एक ओर जवान तो दूसरी ओर किसान खड़े हुए हैं। जैसे ही किसान आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं वैसे ही पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की ओर से आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं।
कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने क्या कहा?
कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मैं विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं से आग्रह करना चाहूंगा कि वो मदद करें और बातचीत करें।  सरकार इसको लेकर प्रतिबद्ध है. हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि प्रशासन से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाएगी।  लेकिन नए कानून बनाने में अभी बहुत बातों पर विचार करना है।  आने वाले दिनों में हम किसान संगठनों से चर्चा करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *