LatestNewsराज्य

दिल्ली आंदोलन में जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया

भोपाल. न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अन्य मांगों को लेकर विभिन्न राज्यों से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश से दिल्ली के लिए निकले किसानों को पुलिस ने भोपाल में रोक लिया में उज्जैन ले आई। पुलिस ने 70 किसानों को दिल्ली जाने से रोका है, जिन्हें गाड़ियों से उज्जैन लाया गया। वहीं भोपाल में बातचीत में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि किसान ही आर्थिक गतिविधि को पैदा करते हैं। किराने की दुकान तब चलती है जब किसान की जेब में पैसा होता है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ लगातार ये अन्याय होता रहा है। सबसे न्यूनतम मांग तो MSP की होनी चाहिए। कम से कम उन्हें सही भाव तो मिले। ये बहुत आवश्यक है।
भोपाल में रोके गए थे किसान
गौरतलब है कि किसान नेता शिव कुमार शर्मा उर्फ कक्काजी को दिल्ली जाने से रोकने के बाद अब ट्रेनों से दिल्ली जा रहे किसानों को भी रोका जा रहा है। बेंगलुरु से नई दिल्ली जाने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस से किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसानों को रविवार रात भोपाल में ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया गया। इनमें अधिकतर नर्मदापुरम, रायसेन और इटारसी के किसान शामिल हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *