राजस्थान में दागी जाएगी पाकिस्तानी एफ 16 को मार गिराने वाली आर-73 मिसाइल

पोकरण. भारतीय वायु सेना राजस्थान के पोकरण में एक बार फिर से वायु शक्ति अभ्यास करने जा रही है। यह एशिया की सबसे बडी फील्ड फायरिंग रेंज है। इस रेंज में हर तीन साल में वायु शक्ति का अभ्यास किया जाता है। अबकी बार पांच साल बाद होने जा रहा है। इससे पहले यह अभ्यास 2019 में हुआ था। इस वायु शक्ति अभ्यास की खास बात यह है कि इसमें वहीं मिसाइल दागी जाएगी जो पाकिस्तान के एफ 16 पर 2019 में दागी गई थी। तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन ने अपने मिराज 2000 से इस आर-73 मिसाइल को लॉच करके पाकिस्तानी एफ 16 को मार गिराया था। इसके साथ ही तेजस से माइका मिसाइल भी दागी जाएगी।
प्रचंड और अपाचे हेलीकॉप्टर पहली बार होंगे ‘वायु शक्ति 2024’ युद्धाभ्यास का हिस्सा
भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने बताया कि राजस्थान के पोकरण में होने जा रहे वायु शक्ति 2024 युद्धाभ्यास में प्रचंड और अपाचे हेलिकॉप्टर पहली बार हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस अभ्यास भी में भारतीय वायु सेना उन युद्धक अभियानों को दिखाने के लिए ‘वायु शक्ति’ का आयोजन कर रही हैं। जिसे वह किसी भी समय किसी भी स्थिति में अंजाम दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *