साइबर ठगों ने एपीके फाइल भेजकर 22 हजार फोन हैक कर लोगों को ठगा, 4 प्रदेशों में छापे मारी कर दिल्ली पुलिस ने 22 ठगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली. व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल में सेंध लगाने वाले साइबर ठगों ने एक बड़े नेटवर्क का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 राज्यों के 8 जिलों में 17 ठिकानों पर छापेमारी कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में लगभग 22 हजार मोबाइल फोन में एपीके फाइल इंस्टॉल होने का पता चला है कि वहीं नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज 2,080 शिकायतें भी इस नेटवर्क से जुड़ी मिली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 68 मोबाइल जब्त किये है। इस गैंग का मुख्य ठिकाना झारखंड का जामताड़ा था।
दरअसल, दिल्ली पुलिस के वेस्ट जिले की साइबर टीम को साइबर ठगी से जुड़ी कई शिकायतें मिल रही थी। इन केसों की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि एक हजार से अधिक शिकायों में ठगी का तरीका मिलता-जुलता था। लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम एपीके फाइल फेजी जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने शिकायतों का आपस में मिलान किया और आरोपियों तक पहुंचने के लिये जांच शुरू की है।
62 पुलिसकर्मियों की टीम ने की छापेमारी
दिल्ली में शादियों का सीजन बना ट्रैफिक की टेंशन, इन 8 रास्तों पर जाने से बचें जांच के दौरान आरोपियों के ठिकानों की पहचान की गई।  इसके बाद दिल्ली पुलिस के 62 सदस्यों की टीम झारखंड पहुंची।   पुलिस ने झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक साथ 17 जगहों पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में 22 साइबर ठग पकड़े गए।   पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का मुख्य केंद्र झारखंड का जामताड़ा था।    इसके अलावा देवघर, गिरिडीह, नवादा, जमुई और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर समेत दूसरे इलाकों में भी छापेमारी की गई।  कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी खेतों में छिपकर भागने की कोशिश करते दिखे. एक जगह पुलिस टीम का विरोध करने की कोशिश भी हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *