ग्वालियर में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों की करतूत CCTV में कैद

ग्वालियर के हुरावली इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने आधी रात एक पेट्रोल पंप पर खुलेआम फायरिंग कर दी। वारदात का वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें बाइक सवार युवक पेट्रोल पंप पर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।


बदमाशों ने खुलेआम गोलियां चलाईं
बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार देर रात की है। वायरल वीडियो में बाइक सवार कुछ युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचते हैं और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के दौरान बदमाशों ने खुलेआम गोलियां चलाईं। हालांकि, पेट्रोल पंप संचालक की ओर से अब तक पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की सत्यता और घटना की लोकेशन की पुष्टि कर रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *