MP में PM मोदी बोले- भाजपा अकेले 370 सीट ला रही

झाबुआ. जनजातीय समाज के कार्यक्रम में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने प्रदेश को सात हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पहुंचे। विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद पीएम मोदी विशेष रथ पर सवार होकर सभा स्थल पर पहुंचे। जहां लोगों ने मोदी-मोदी ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया।


क्या बोले पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को देखकर वैसी ही खुशी हो रही है, जैसे अपने परिजनों को देखकर होती है। झाबुआ जितना मप्र से जुड़ा है, उतना गुजरात से भी जुड़ा है। झाबुआ और इस पूरे इलाके से गुजरात से सीमा ही नहीं लगती बल्कि दोनों तरफ के दिल भी मजबूती से जुड़े हैं। पीएम ने कहा कि मै आप सभी को भगोरिया की शुभकामनाएं देता हूं। भगाेरिया से पहले मुझे यहां ढेर सारी सौगात आपके चरणों में सुपुर्द करने का सौभाग्य मिला है।
यहां आने से पहले मैने देखा कि मेरी यात्रा को लेकर चर्चाएं हो रही है। कुछ लोग कह रहे हैं, मोदी मप्र में झाबुआ से लोकसभा की लड़ाई का आगाज करेगा। मैं बताना चाहता हूं मोदी लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए नहीं आया है, मै मप्र की जनता का आभार मानने आया हूं। मप्र में विस चुनाव के नतीजों से पहले आप पहले ही बता चुके हैं, लोकसभा के लिए आपका क्या मूड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *