ग्वालियर में 12-13-14 फरवरी को मौसम दिखाएगा अपने तेवर, Alert घोषित

ग्वालियर. न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार 11 फरवरी से हवा का रूख दक्षिण पूर्व दिशा से हो जाएगा यह हवा अपने साथ नमी लेकर आएगी जिससे बादल छाएंगे उत्तरी हवा शांत होने से सर्दी कम होगी। तापमान सामान्य स्थिति में आएगा। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर हवा चलने से सर्दी बढी है। 11 से 13 फरवरी के बीच दक्षिण पुर्वी हवा चलने सर्दी से राहत रहेगी लेकिन 14 फरवरी से फिर से उत्तरी हवा चलेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आने पर सर्दी बढेगी।
जम्मू में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बर्फबारी हो चुकी है। इसके गुजर जाने के बाद पिछले तीन दिन से उत्तरी हवा चल रही है। जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आ गई है। रात में शीतलहर जैसी स्थिति रही है। सुबह 10 बजे तक सर्द हवा लोगों को कंपा रही है। सर्दी के पलटवार से लोग ठिठुर गए। सर्द हवा की वजह से कोहरा नहीं छा रहा है जिसकी वजह से द्रश्सता 4 किमी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *