खैबर पख्तूनख्वा, ब्लूचिस्तान में धमाके में 6 पुलिसकर्मियों सहित 8 की मौत
इस्लामाबाद. पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रान्तीय चुनाव के लिये एक साथ मतदान चल रहा था और मतदान सुबह 8.30 बजे शुरू हुआ और शाम 5.30 बजे तक जारी रहेगा। देर रात तक परिणाम सामने आ सकते हैं। चुनाव आयोग आधिकारिक तौर पर 3 फरवरी को नतीजों की घोषणा कर सकता है। मतदान के दौरान जबरदस्त धमाका हुआ जिसमें 6 पुलिस कर्मियों की मौत हो गयी जिसमें 2 पब्लिक के लोगों की भी मौत हो गयी।
आर्थिक तंगी के बावजूद पिछले 4 चुनावों की तुलना में इस बार का चुनाव सबसे अधिक खर्चीला है। लगभग 1 हजार करोड़ रूपये खर्च हो रहे है।
फैसलाबाद में पुलिस ने पोलिंग स्टेशन के पास उम्मीदवारों के कैंप्स उखाड़े


फैसलाबाद में पुलिस ने NA-101 सीट पर वोटिंग के लिए पोलिंग स्टेशन के पास मौजूद उम्मीदवारों के सभी कैंप्स उखाड़ दिए हैं। डॉन न्यूज के मुताबिक, ये कैंप पोलिंग बूथ से 100 मीटर की दूरी पर बने थे, जो कानून के खिलाफ है। इसके अलावा बूथ के पास लगे सभी बैनरों को भी हटाया गया है।
