RSS का अधिवेशन, शुक्रवार की दोपहर 3 बजे होगा उद्घाटन, मुख्य अतिथि होंगे मोहन भागवत

मुरैना. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का प्रान्तीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन गुरूवार की दोपहर 3 बजे किया जायेगा। अधिवेशन के लिये 4.20 वर्गफीट जगह में अयोध्याधाम बनाया गया है। 8 से 11 फरवरी मे चलने वाले अधिवेशन के मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रमुख मोहन भागत शुक्रवार को मुरैना पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा के लिये विशेष इंतजाम किये गये हैं। अधिवेशन में 1800 संघ के सदस्य एवं सुरक्षाकर्मी शामिल किये जायेंगे।
QRF कंपनी बाहर से बुलाई
अधिवेशन की सुरक्षा के लिये क्यूआरएफ विशेष सुरक्षा बल हिन्दी कंपनी मंगाई गयी है। लगभग एक सैकड़ा जिला पुलिस बल के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। अधिवेशन की सुरक्षा के लिये 400 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहेंगे।
टेंट सिटी सहित आठ नगर बनाए गए
अधिवेशन के लिए विशेष विशाल टेंट लगाए गए हैं। टेंट सिटी बनाई गई है। टेंट सिटी में 24 सौ संघ के कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी पूरे 4 दिन तक मौजूद रहेंगे। उनके खाने पीने से लेकर रहने तक की पूरी व्यवस्था की गई है। संग प्रमुख मोहन भागवत के लिए अलग से कुटिया बनाई गई है। उस कुटिया की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बलों को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *