बड़ागांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने पत्थर लेकर खड़ी हुई महिलाए, उल्टे पांव लौटी टीम

श्योपुर. वीरपुर तहसील की ग्राम पंचायत बड़ागांव में निजी भूमि से कब्जा हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के सामने महिलाए हाथों में पत्थर लेकर खड़ी हो गईं। जिस वजह से राजस्व टीम को बिना कब्जा हटाए वापस लौटना पड़ा। बड़गांव में भूमि सर्वे क्रमांक 710 निजी भूमि है, इस पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत मिलने पर तहसीलदार सिद्धार्थ गौतम के नेतृत्व में राजस्व टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। जैसी कब्जाधारियों को इस बात की भनक लगी की टीम अतिक्रमण हटाने आ रही है तो महिलाएं हाथों में पत्थर लेकर जेसीबी के सामने खड़ी हो गईं। टीम ने उन्हें समझाने की कोशित की लेकिन महिलाएं सुनने को राजी नहीं हुई और खुद के सिर में पत्थर मारने को तैयार हाे गईं। खास बात ये है कि, राजस्व टीम निजी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए गई थी, इस दौरान टीम को कब्जाधारियों का काफी विरोध झेलना पड़ा। जिसकी वजह ये भी है कि राजस्व अमले के साथ महिला पुलिस बल पर्याप्त संख्या में नहीं था।
दलित पर हमला करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़छाड़ के एक मामले में राजीनामा न करने पर दलित पर प्राण घातक हमला करके भागे छह आरोपितों में से पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपी अभी फरार बने हुए है,जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दुबडी निवासी रमेश बैरवा जब गाय खरीदने के लिए लखन माली के साथ गुरनावदा गया था,तभी उस पर छह नामजद आरोपियों ने एक राय होकर हमला बोल दिया था। हमले में रमेश बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने छह आरोपियां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। देहात थाना प्रभारी सुधीर हिन्नारिया ने बताया कि इस मामले में दीपक मीणा उर्फ दीपक और दीपक मीणा को अरेस्ट कर लिया है। जबकि विकास मीणा, अभिषेक मीणा, जगदीश मीणा और बनवारी मीणा की तलाश की जा रही है। इन पर दो दो हजार का इनाम भी घोषित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *