भिंड में प्राइवेट शिक्षकों की निगरानी, 12वीं के पेपर में कोचिंग संचालक किए नजरबंद

भिंड. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं के अंग्रेजी के पेपर के दौरान भिंड जिले में अंग्रेजी के ट्यूशन पढाने वाले शिक्षिकों को नजरबंद किया गया है। ये कदम शिक्षा विभााग ने बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने की सख्ती को लेकर उठाया है। बोर्ड परीक्षा में नकल पर शिकंजा कसने के लिए इन शिक्षकों को गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अफसर व पुलिस की निगरानी में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बैठाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *