कैलाश विजयवर्गीय बोले छिंदवाड़ा से शिवराज को लड़ा सकते हैं चुनाव
भोपाल. विधानसभा चुनाव के बाद अब बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में भी अपने फैसलों से चौंका सकती है। लोकसभा और राज्यसभा चुनाव को लेकर भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में मप्र की 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों के पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए है। बैठक में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि छिंदवाडा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी चुनाव लडा सकते है। वहीं 27 फरवरी को मप्र में 5 राज्यसभा की सीटों पर मतदान होना है।
