पिपरौली एवं केदारपुर में अवैध कॉलोनियों पर की कार्यवाही

ग्वालियर – नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियेां पर कार्यवाही की गई। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे, जिन पर कार्यवाही करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया। नगर निगम ग्वालियर द्वारा संबंधित कॉलोनाइजरों के विरूद्ध म.प्र. कॉलोनी विकास निगम नियम एवं नगर निगम विधान 1956 के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
सहायक सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने सिटी प्लानर पवन सिंघल के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियांे पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै। जिसमें आज ग्रामीण विधानसभा के वार्ड क्रमांक 66 में ग्राम पिपरौली में रामबाबू कुशवाह पुत्र सुमेर सिंह जीतू कुशवाह आदि द्वारा सर्वे क्रमांक 413/1/ आदि पर कॉलोनी का विकास किया जा रहा था। जिसमें निगम अमले द्वारा कॉलोनी की सडक, विद्युत पोल, सीवर, बाउंड्री वॉल, भूखण्डों की नींव हटाने की कार्यवाही की गई।
इसके साथ ही ग्राम छोंडा में बैलाहिल इन्फ्राटेक कॉलोनाइजर रविशंकर शर्मा, अजय सिंह आदि द्वारा सर्वे क्र.ं 52/2,62,63,65,67/1,70/2 आदि पर कॉलोनी विकसित की जा रही थी । निगम अमले द्वारा कॉलोनी के गेट, डिवाइडर, सडक, बाउंड्री वॉल हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में भवन अधिकारी राजीव सोनी व वीरेन्द्र शाक्य, भवन निरीक्षक अमित साहू, निगम पटवारी सतेन्द्र श्रीवास्तव, मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान, मदाखलत बल एवं पुलिस बल थाना झांसी रोड उपस्थित रहे।
इसके साथ ही ग्राम केदारपुर के सर्वे क्रमांक 80 में अवैध कॉलोनी निर्माण हटाया गया। स्थल से पक्की सीसी सड़क एवं बाउंड्री वॉल का अतिक्रमण हटाया गया है, करवाई जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से संपादित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *