श्रीनगर में टारगेट किलिंग, आतंकियों ने पंजाब के 2 युवकों को गोली मारी

जम्मू कश्मीर. श्रीनगर में बुधवार शाम 7 बजे के करीब आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया। हब्बा कदल इलाके में सिख समुदाय के दो लोग को एके सीरीज राइफल से गोली मारी गई। अमृतसर के रहने वाले अमृत पाल की मौके पर ही मौत हो गई। अमृतसर के ही रहने वाले रोहित को पेट के बायीं तरफ गोली लगी है। उसका एसएमएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और इमलावरों की तलाश जारी है।

टारगेट किलिंग के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। हमलावरों की तलाश जारी है। - Dainik Bhaskar
फरवरी और मई 2023 में भी हुई थी टारगेट किलिंग
26 फरवरी 2023 की सुबह आतंकियों ने पुलवामा में एक कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या की थी। वो अपने गांव में गार्ड का काम करते थे। सुबह के वक्त वह ड्यूटी से लौट रहे थे। तभी आतंकियों ने उन पर फायरिंग की थी।

भारी संख्या में सुरक्षाबल इलाके में मौजूद हैं। गाड़ियों को रोककर चेक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *