ADG उमेश जोगा को मिली अपर परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी

उमेश जोगा बने अपर परिवहन आयुक्त, देर रात जारी हुआ आदेश - Sidhi 24 News

ग्वालियर. मध्यप्रदेश सरकार ने परिवहन आयुक्त बदलने के 2 दिन के बाद ही अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) को भी बदल दिया गया है। जबलपुर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) उमेश जोगा को अपर परिवहन आयुक्त पद पर यहां पदस्थ किया गया है। अभी तक इस पर अरबिंद सक्सेना पदस्थ थे। वह महानिरीक्षक है।
पहली बार इस पद पर एडीजी स्तर के अधिकारी को पदस्थ किया गया है और इसके पहले यहां डीआईजी स्तर के अधिकारी को ही पदस्थ किया जाता रहा है। अरबिंद सक्सेना को पुलिस मुख्यालय में आईजी बनाया गया है। गृह विभाग ने मंगलवार की देर रात इस संबंध में आदेश जारी किये है। आपको बता दें कि गुना बस दुर्घटना हादसे के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा को हटा दिया गया था। इसके 38 दिन के बाद डीपी गुप्ता को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। अब अपर परिवहन आयुक्त को भी बदल दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *