फिल्म ‘लापता लेडीज’ के प्रमोशन के लिए MP पहुंची अमीर खान प्रोडक्शन की टीम
सीहोर. बॉलीवुड फिल्म निर्माता किरण राव और अमीर खान प्रोडक्शन की टीम सीहोर आई है। वे फिल्म लापता लेडीज का प्रमोशन करने ग्राम बामुलिया पहुंचे। दरअसल सीहोर के समर्थ माहौर, आमिर खान प्रोडक्शन की आगामी फिल्म लापता लेडीज में खास किरदार में दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग सीहोर में भी हुई है। फिल्म को किरण राव ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान ने इसे प्रोड्यूस किया है।
