हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट में रेस्क्यू कर रही वाराणसी से आई NDRF की टीम, फैक्ट्री में 20-25 बच्चे भी थे

हरदा. पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई, 217 लोग घायल हो गए इनमें फैक्ट्री के 51 मजदूर शामिल है। 73 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती है। 38 घायलों को हरदा से रेफर किया गया है। अब तक 95 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। हरदा जिला अस्पताल में भर्ती मजदूर संदीप ने बताया कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में 20 से 25 बच्चे भी थे।

हरदा की ब्लास्ट वाली पटाखा फैक्ट्री में रात में भी पटाखे फूटते रहे। मलबा भी हटाया जाता रहा। बुधवार को दूसरे दिन भी मलबा हटाया जा रहा है। - Dainik Bhaskar
बता दें कि धमाका इतना जोरदार था कि वहां मौजूद लोहे के उपकरण और कंक्रीट करीब 200 मीटर की परिधि में उछले। इससे भी तमाम लोग घायल हो गए। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 लोग घायल हुए है। जिन्हें विभिनन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों को इंदौर, भोपाल के अलावा आसपास के जिलों के अस्पतालों में ले जाकर भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मोहन यादव ने घटन की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है। मुख्यमंत्री ने स्वयं हदा पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *