पाकिस्तान में कल वोटिंग, आज 2 धमाके, 24 की मौत

पाकिस्तान. चुनाव से एक दिन पहले बलूचिस्तान में दो ब्लास्ट हुए। पहला धमाका पिशिन शहन में हुआ है। पाकिस्तानी में शुरूआती आंकडों के अनुसार इसमें 15 लोगों की मौत हुई और 30 घायल हो गए। हालांकि बाद में मरने वाले की संख्या 12 बताई गई। वहीं करीब 25 लोग घायल हुए।

फुटेज में धमाके के बाद सड़क पर शवों और लोगों के बीच मची अफरा-तफरी को देखा जा सकता है। (फुटेज- राणा माल्ही)  - Dainik Bhaskar
यह धमाका निर्दलीय उम्मीदवार असफंद यार खान काकड़ के ऑफिस के बाहर हुआ। धमाके के दौरान काकड़ दफ्तर में मौजूद नहीं थे। इसके कुछ ही देर बाद दूसरा धमाका बलूचिस्तान के ही किला सैफुल्लाह शहर में जमीयत-उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी के कैंडिडेट मौलाना अब्दुल वासे के ऑफिस के बाहर हुआ। वो सुरक्षित हैं।
हालांकि, इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 घायल हुए हैं। दोनों धमाकों में कुल 24 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव और सभी प्रांतों में चुनाव है। पाकिस्तान के इलेक्शन कमीशन ने हमलों को लेकर बलूचिस्तान के चीफ सेक्रेटरी और पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *