अजित पवार गुट ही असली NCP, चुनाव आयोग का फैसला
मुंबई. चुनाव आयोग ने कहा कि अजित पवार गुट ही असली एनसीपी गुट है, साथ ही चुनाव आयोग ने शरद पवार को नए राजनीतिक दल के लिए 7 फरवरी की शाम 4 बजे तक 3 नाम देने को कहा है। महाराष्ट्र से राज्यसभा की 6 सीटों के लिए चुनाव होने है। इसे देखते हुए शरद पवार गुट को चुनाव संचालन नियम 1961 के नियम 39एए का पालन करने के लिए ये खास रियायत दी गई है। चुनाव आयोग ने 6 महीने तक चली 10 सुनवाई के बाद यह फैसला दिया है। आयोग ने कहा है कि विधायकों की संख्या के बहुमत ने अजित गुट को एनसीपी का नाम और चुनाव चिन्ह हासिल करने में मदद की है। हालांकि शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का मन बना लिया है।

