पटाखा फैक्ट्री का मालिक राजीव अग्रवाल और उसका भाई सोमेश सारंगपुर में गिरफ्तार

हरदा. जिस पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ उसके मालिक राजेश अग्रवाल और उसके भाई को भागने के दौरान राजगढ़ जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाईयो को देर रात तक थाने में बैठा रखा। हरदा पुलिस की टीम यहां पहुंचने के लिए रवाना हो चुकी थी। मंगलवार सुबह के समय हरदा जिले में मगरधा रोड इस्थित एक पटाखे फैक्ट्री में आग लगने के कारण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना भीषण था की देखते ही देखते शवों के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे में देर रात तक 11 लोगों की मौत की पुस्टि हो चुकी है। इस हादसे के बाद हरदा में अफरा तफरी का माहौल हो गया था। हादसे के बाद फैक्ट्री के मालिक मौका पाकर फरार हो गए। इसके बाद से ही फैक्ट्री मालिक फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा आरोपित की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान राजगढ़ जिले की पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की आरोपित राजगढ़ जिले से होकर निकलने वाले हैं। सूचना पर जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को अलर्ट मोड़ पर रखा गया। तभी पुलिस ने सारंगपुर में एक कार को संदेह के आधार पर रोका। उसमें से फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल व उनके भाई सोमेश अग्रवाल को पुलिस ने पकड़ लिया। इसी के साथ हरदा टीम को सूचना दे डी गई। हरदा की टीम सारंगपुर के लिए रवाना हो चुकी थी।
पहले उज्जैन गए, फिर दिल्ली जाने निकले थे
जानकारी के मुताबिक दोनों भाई हादसे के बाद हरदा से भागकर सबसे पहले उज्जैन की ओर निकले। वहां से फिर नेशनल हाइवे के रास्ते से होकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले हाइवे से वह कार के जरिए दिल्ली की ओर जाने के लिए निकले थे. तब ही मक्सी से जेडसे ही सारंगपुर की ओर रवाना हुए तो यहां पुलिस टीम ने पाइंट लगा दिए थे, जहां पुलिस ने दोनों भाईयो को पकड़ लिया। टीआई सारंगपुर संतोष सिह ने बताया की हमने राजेश अग्रवाल व उनके भाई को पकड़ लिया हैं।
ऐसी कार्यवाही करेंगे जो दोषियों को भी याद रहे : सीएम
हरदा पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि ऐसी कार्रवाई करेंगे जो उनको (दोषियों) को भी याद रहे। मुख्यमंत्री मंगलवार देर शाम घायलों का कुशलक्षेम पूछने के लिए हमीदिया अस्पताल में पहुंचे थे। घायलों को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कल विधानसभा सत्र मंम भाग लेने के बाद मैं हरदा जाऊंगा। पूरे प्रदेश में फटाखा फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण होगा। हरदा हादसे में कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जांच के आदेश जारी किए जा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *