फरवरी में सबसे ज्यादा ठिठुरता है ग्वालियर

भोपाल. फरवरी के पहले ही दिन मध्यप्रदेश के कई शहरों में दिन का अधिकतम टेम्प्रेचर 29-30 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि रात में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ज्यादा रहा। वहीं, कुछ जगह बादल भी छाए रहे। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो फरवरी महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहेगा, जबकि रात में 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। इससे उलट ग्वालियर-जबलपुर में मौसम बदला हुआ रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *