सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर एमपी में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति 62 से 65 वर्ष होगी

भोपाल. पदोन्नति पर ब्रेक और हर माह कम होती कर्मचारियों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 वर्ष करने पर विचार कर रही थी। लेकिन उस वक्त इससे टाल दिया गया था। लेकिन फिर डॉ. मोहन यादव सरकार ने उस फाइल धूल हटाना शुरू कर दिया है।इसमें कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति 62 से बढ़ाकर 65 करने की अनुशंसा की थी। राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा द्वारा लिखी गयी नोटशीट पर विचार करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में कोई भी पुष्टि करने को तैयार नहीं है।
पहले भी बनाया जा चुका है प्रस्ताव
यह पहला मौका नहीं है जब कर्मचारियों की सेवानिवृत्‍ति आयु 65 साल करने की सुगबुगाहट शुरू हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग पहले भी प्रस्ताव तैयार कर चुका है, पर वित्त विभाग ने सरकार की आर्थिक स्थिति का तर्क देकर अड़ंगा लगा दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *