बढ़ गई एलपीजी सिलेंडर की कीमत
इंदौर. आम आदमी को लगा झटका, तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली बढोतरी कर दी है। आज 1 फरवरी को देश के सभी शहरों में एलपीजी गैस सिलेंडर अपउेट हो गए है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढोतरी की है। वहीं दूसरी ओर घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल सिलेंडर में 14 रुपए की बढोतरी
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 14 रुपए की बढोतरी करने का फैसला किया है। अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1769.50 रुपए, मुंबई में 1708.50, चेन्नई में 1937 रुपए में मिलेगा।
घरेलू सिलेंडर की कीमत
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 फरवरी से कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 903 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा मुंबई में यह 902 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए में मिल रहा है। गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने 30 अगस्त 2023 को आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव किया था। तब गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए की कटौती की गई थी।
