वित्तमंत्री का अंतरिम बजट, टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं है सैलरीड क्लास कोई लाभ नहीं, रक्षाखर्च 11.1 प्रतिशत बढाया, जीडीपी 3.4 प्रतिशत होगा

नई दिल्ली. केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केन्द्रीय बजट 2024 पेश कर रही थी, उन्होंने बताया कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है इसमें 7 लाख तक की आमदनी को टैक्स फ्री रखा गया है। यह अंतरिम बजट है क्योंकि यह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आया है। यह निर्मला सीतारमण का छठा केन्द्रीय बजट है। पूर्ण बजट चुनाव के बाद सत्ता में आने वाली नयी सरकार द्वारा पेश किया जायेगा। अंतरिम बजट एक शॉर्ट टर्म फायनेंशियल प्लान है। जो नये वित्तयी वर्ष के पहले 4 माह के लिये सरकार के आवश्यक व्यय को पूरा करने के लिये अग्रिम अनुदान के लिये संसद की मंजूरी मांगता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस अंतरिम बजट में अलग-अलग स्क्षेत्रों के आय-व्यय की जानकारी दी है। जिसमें सरकार ने शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियां भी गिनाई है।
इनकम टैक्स कलेक्शन तीन गुना बढ़ा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया, 10 साल में इनकम टैक्स कलेक्शन तीन गुना बढ़ गया है। मैंने टैक्स रेट में कटौती की है। 7 लाख की आय वालों को कोई कर देय नहीं है। 2025-2026 तक घाटा को और कम करेंगे। राजकोषीय घाटा 5.1% रहने का अनुमान है। 44.90 लाख करोड़ रुपए का खर्च है और 30 लाख करोड़ का रेवेन्यू आने का अनुमान है।
इस बार बजट में हो सकती हैं 3 घोषणाएं
1. किसान सम्मान निधि की रकम 6 हजार से 8 हजार हो सकती है
किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली रकम को 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 8 हजार रुपए किया जा सकता है। अभी इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें एक साल में दी जाती है। वहीं बजट में महिला किसानों के लिए ये राशि सालाना 6,000 से बढ़कर 12,000 रुपए हो सकती है।
2. सेक्शन 80C की टैक्स छूट लिमिट 2.5 लाख रुपए हो सकती है
इस बार सरकार इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत मिलने वाली टैक्स छूट को बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए कर सकती है। इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत EPF, PPF, इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम, सुकन्या समृद्धि योजना, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट, 5 साल की FD, नेशनल पेंशन सिस्टम और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम आती है।
3. आयुष्मान योजना में बीमा कवर 10 लाख रुपए हो सकता है
सरकार अपनी आयुष्मान भारत योजना के तहत बीमा कवर को दोगुना कर 10 लाख रुपए कर सकती है। इसका पूरा नाम भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना है। इसकी शुरुआत 2018 में हुई थी। यह योजना देश के कम आय वर्ग वाले नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा देती है। इस योजना में अभी 5 लाख रुपए तक का इलाज फ्री में मिलता है।
