न्यायालय के आदेश रात 2 बजे ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हुई पूजा
वाराणसी. 30 वर्षो के बाद वहीं सुबह लौट आयी है। जब ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में घंटियों के साथ आरती की आवाज गूंजा करती थी। न्यायालय के आदेश के बाद देर रात को 2 बजे व्यास तहखाने में पूजा हुई। दरअसल ज्ञानवापी के व्यास तहखाने के बाहर बुधवार की देर रात से अचानक ही हलचल बढ़ने लगी और रात 10 बजे वाराणसी के जिलाधिकारी और डीआईजी ज्ञानवापी के परिसर में पहुंचे थे।
ज्ञानवापी परिसर के बाहर पुलिस की जबरदस्त घेराबंदी की थी। रात 2 बजे पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी एक साथ बाहर निकले और बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन का कहना है कि कोर्ट के आदेश के अनुसार रास्ते तैयार करने, बैरिकेडिंग हटाने के साथ सुरक्षा की सभी व्यवस्थाओं का दिया गया है।
