मोदी सरकार 2.0 का आखिरी अंतरिम बजट आज

नई दिल्ली. मोदी सरकार का आखिरी बजर्ट गुरूवार को आज पेश होगा। यह अंतरिम बजट होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नई संसद भवन में अपना पहला बजट भाषण पढेंगी। विशेषज्ञों का मनना है कि इस बजट के जरिए भारत तीन साल में पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बन सकता है। हमारी अर्थव्यवस्था अभी 3.7 ट्रिलियन डॉलर की है। हमें हर साल 0.45 ट्रिलियन डॉलर अपनी अर्थव्यवस्था में जोडने होंगे। इससे पहले बजट सत्र की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी और फिर पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।
चलती रहेंगी गरीबों के कल्याण योजनाएं
अंतरिम बजट में गरीब, महिला, किसान, युवा व मध्यम वर्ग पर पूरा फोकस रहेगां दरअसल, पीएम मोदी कहते भी है कि उनके लिए चार जातियां है। गरीब, महिला, किसान, युवा जिनके कल्याण के लिए वह अपना जीवन समर्पित करते आए है। मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। इस योजनाओं पर किसी भी तरह का ब्रेक नहीं लगेगा। किसानों के लिए सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को बढा सकती है।
युवाओं को कुशल बनाएगी सरकार
केंद्र सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लखपति दीदी जैसी कोई योजना ला सकती है। देश के युवा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेहतर कर सकें, इसलिए उन्हें कुशल बनाने का लक्ष्य लेकर सरकार चल सकती है। भारत दुनिया में मैन्यूफैक्चरिंग का हब बने, इसके लिए भी बजट में कुछ हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *