पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए एएसआई संजय सक्सैना

ग्वालियर. शहर में आने वाले वीआईपी के 20 वर्षो से सुरक्षा व्यवस्था की जमावट जमाने वाले एएसआई संजय सक्सैना ने 31 जनवरी की शाम को पुलिस विभाग को अलबिदा कह दिया है। इस मौके पर एएसपी निरंजन शर्मा ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर उन्हें भविष्य में उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। पुलिस विभाग को सदा उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता महसूस होगी और उन्हें जब भी पुलिस विभाग को उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी तो वह सहज रूप उपलब्ध होंगे। एएसआई संजय सक्सैना के अलावा एसआई अनवर शाह, एएसआई लालपति जाटव, एएसआई रामजीत सिंह, नाथूसिंह सिकरबार, अभिलाख सिंह यादव, बरनाम सिंह, सुषमा मारिया, हैड कांस्टेबल परशुराम कतरोलिया और आरक्षक राजेन्द्र प्रसाद दुबे आदि सेवानिवृत्त हुए हैं।

आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 10 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर ASP निरंजन शर्मा ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधिकारियों द्वारा आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल, ट्रैवलर बैग भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की।
