पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफा के बाद ईडी ने किया गिरफ्तार

43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा, राज्यपाल से कहा- विधायक बाहर खड़े हैं, गिनती कर लें|झारखंड,Jharkhand - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा सौंपने के बाद उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED)की टीम ने 9 बजकर 9.33 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी जगह चंपई सोरेन को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। इस दौरान हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका बनी हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें किसी भी समय गिरफ्तार किया है। वह कथित जमीन घोटाले मामले में घिरे हुए हैं।

पहले CM सोरेन मंगलवार को 40 घंटे बाद दिल्ली से अचानक रांची पहुंचे थे। सोरेन ने दिल्ली से रांची तक सड़क मार्ग के जरिए 1250 किमी से ज्यादा की यात्रा की। यहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर नेताओं और सहयोगी विधायकों से मुलाकात की। इस बैठक में CM सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी मौजूदगी रही। हालांकि, वे विधायक नहीं हैं। JMM का कहना है कि बैठक में आगे की रणनीतियों के बारे में चर्चा की गई है. बैठकों में विधायकों ने हेमंत सोरेन सरकार के प्रति एकजुटता जताई और बिना किसी नाम के समर्थन पत्र पर भी हस्ताक्षर किए। ऐसी अटकलें हैं कि हेमंत की गिरफ्तारी की स्थिति में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को CM की बागडोर सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *