पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और बहू की कार दुर्घटना में हुई मौत

अलवर. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू और पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गयी है। वहीं मानवेन्द्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह गंभीर रूप से जख्मी है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया है कि नींद की झपकी आने से कार अचानक संतुलन बिगड़ गया और कार की स्पीड़ लगभग 160 किमी प्रतिघंटे से अधिक रहीं होगी। कार एक्सप्रेस-वे से उतर लगभग 150 मीटर दूर कच्चे में जाकर एक दीवार से टकराई।
सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचने वाले पेट्रोलिंग टीम के अधिकारी संतराम गुर्जर ने बताया कि दुर्घटना के दौरान गाड़ी की रफ्तार 160 किमी या उससे कहीं ज्यादा थी। नींद की झपकी आने से अचानक गाड़ी एक्सप्रेस-वे से नीचे कच्चे में उतर गयी और लगभग 120 मीटरा दूर दीवार से जा टकराई।
उन्होंने बताया कि घटना के बादि ड्रायवर से उनकी बात हुई। उसने कहा है कि सभी को नींद आ रही थी। इस दौरान अचानक उनको भी नींद की झपकी आ गयी। इसलिये एक्सप्रेस-वे के पास खाली जगह में प्लांटेशन की जगह पर कार उतर गयी। वहां गाड़ी की रफ्तार अधिक होने की वजह उछली और सामने दीवार से जाकर टकरा गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *