4 फरवरी को ग्वालियर आएंगे जीतू पटवारी, उम्मीदवारों के नाम पर होगी चर्चा
ग्वालियर. लोकसभा चुनाव की ग्वालियर चंबल में तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा शुरूआत में ग्रामीण क्षेत्रों में फोकस करने के लिए गांव चलो अभियान शुरू कर रही है। दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने संभाग व जिला स्तर पर दौरे शुरू कर दिये है। प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के बाद जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मध्य प्रदेश के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह के साथ पहली बार 4 फरवरी को ग्वालियर आ रहे है। दोनों अंचल की तीनों संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ लोकसभा स्तरीय समवंय समिति की बैठक भी लेंगे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा करेंगे।
प्रदेश नेतृत्व सबसे पहले सुबह 10 बजे ग्वालियर लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक लेंगे। दोपहर 11 बजे मुरैना-श्योपुर, 12 बजे गुना-शिवपुरी और दोपहर 1 बजे दतिया-भिंड संसदीय क्षेत्र की समवयं समिति की बैठक लेंगे। बैठक लोकसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति और कार्यकर्ताओं को मनोबल बढाने के लिए क्या किया जाये इस पर प्रमुख रूप् से चर्चा की जाएगी।
उम्मीदवारों के नामों पर औपचारिक चर्चा हाेगी
इसके साथ ही तीनों संसदीय क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नामों पर औपचारिक चर्चा की जाएगी। इन बैठकों के बाद तीनों संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद यह नेता उज्जैन के लिए रवाना हो जाएंगे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस से नेताओं का कार्यक्रम मिल गया है। बैठकों के लिए स्थान तय किया जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव पिछले सप्ताह लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुके हैं।
