बिना दुल्हों के सैकड़ों दुल्हनों की करा दी शादी, स्वयं को ही जयमाला डालती दिखाई दी लड़कियां

बलिया. उत्तरप्रदेश के बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां 25 जनवरी को 568 जोड़ों की शादी हुई थी। लेकिन इसमें बड़ी संख्या में दूल्हों के बिना ही दुल्हनों की शादी करा दी गयी है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ दुल्हनें स्वयं ही वरमाला पहन ले रही है। फिलहाल, मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दे दिये गये है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार 51 हजार रूपये देती है। प्रत्येक जिले में इसका आयोजन किया जाता है। इसीक्रम में बलिया जिले में 568 जोड़ों की शादी कराई गयी थी। लेकिन अब इसमें फर्जीवाड़ा निकलकर सामने आया है। सैकड़ों दुल्हनों की बिना दुल्हों की ही शादी करवा दी गयी है। कई सारी दुल्हनों ने तो अपने ही हाथों से अपने गले में वरमाला डाल ली है। बुर्के में आई कई मुस्लिम दुल्हनों ने भी अपने हाथ से ही वरमाला डाली।
पूछने पर पता चला है कि इनमें कई सारी लड़कियां घूमने-फिरने के लिये यहां आई थी। जिन्हें पैसे का लालच देकर सामूहिक विवाह योजना में फर्जी तरीके से बैठा दिया गया, ताकि कागजों में गिनती हो जाये और सरकारी खजाने से पैसे ले लिये जायें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *