ग्वालियर में बिल्डर, प्राचार्य पत्नी और उनके बेटे की मौत के मामले में देवेंद्र पाठक पर मामला दर्ज, आरोपित फरार
ग्वालियर. बिल्डर, उसकी प्राचार्य पत्नी और इकलौते बेटे की मौत के जिम्मेदार देवेंद्र पाठक पर आखिरकार आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हो गई है। र्हदय विदारक घटना में अब बस पुलिस द्वारा आरोपित देवेंद्र पाठक के पकडे जाने का इंतजार हो रहा है वहीं दूसरी ओर पुलिस ने उन लोगों से भी लगातार पूछताछ कर रही है जिनसे आखिरी बार देवेंद्र की बात हुई थी। उनसे देवेंद्र की वर्तमान स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण फांसी ही आया है।
सुसाइड नोट बरामद किया था पुलिस ने
दरअसल हाल ही में सिरोल के हुरावली मुख्य मार्ग पर रहने वाले बिल्डर जितेंद्र उर्फ जीतू झा, उनकी प्राचार्य पत्नी त्रिवेणी झा और इकलौते बेटे अचल झा की लाशें उनके ही घर में ही फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। इसके साथ ही घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसमें जीतेंद्र ने देवेंद्र पाठक को मौत का जिम्मेदार बताया था। उसने सुसाइड नोट में देवेंद्र द्वारा अपने बेटे की जिंदगी खराब करने की बात भी कहीं थी। जिस कारण से उसके बेटे ने फांसी लगाई , जितेंद्र ने इसे आत्महत्या नहीं हत्या बताया था।
