बीजापुर में नक्सली हमला में 3 जवान शहीद, 14 जवान घायल

छत्तीसगढ. बीजापुर जिले के टेकलगुडेम में मंगलवार शाम 4 बजे को हुए नक्सली हमले में 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 14 जवान घायल हुए है। जगदलपुर से घायल जवानों को रायपुर के श्रीनारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने घायलों से मिलकर हालचाल जाना। बस्तर आईजी पी सुंदरराज का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में 6 नक्सली भी मारे गए है।

घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। - Dainik Bhaskar
म्ंगलवार को जोनागुडा-अलीगुडा क्षेत्र में कोबरा-एसटीएफ-डीआरजी की टीम सर्चिंग कर रही थी। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच घात लगाए नक्सलियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड जवाब दिया। फोर्स को भारी पडता देख माओवादी जंगल की आड लेकर भागने में कामयाब हो गए। घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *