इंद्रमणि नगर के पीछे से हटाई अवैध निर्माणाधीन कॉलोनी

ग्वालियर – इंद्रमणि नगर के पीछे मुरार पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार उक्त कॉलोनी के निर्माणाधीन भवनों को हटाने की कार्यवाही भवन शाखा द्वारा की गई।
सहायक नगर निवेशक प्रदीप सिंह जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस नगर निगम आयुक्त ने क्षेत्र का निरीक्षण कर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी हटाने के लिए निर्देशित किया था। उसी तारतम्य में आज इंद्रमणि नगर के पीछे मुरार शमशान के सामने दीपक जैन, यश गोयल, अशोक गोयल द्वारा अवैध कॉलोनी निर्मित की जा रही थी।
जिस पर अवैध निर्माणकर्ता भवन स्वामी रजवीर, दिनेश माहौर, राजकुमार बघेल एवं अन्य के निर्माणाधीन भवनों को तोडा गया। साथ ही लोगों को हिदायत दी गई की बिना अनुमति के निर्माण न करें। इसके साथ ही निर्माणाधीन भवनों को तोड़ने से निकले 28 डम्फर से अधिक सीएंडडी वेस्ट मटेरियल को हटाया गया। कार्रवाई में कार्यपालन यंत्री सुरेश अहिरवार, भवन अधिकारी पवन शर्मा, मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र चौहान, क्षेत्रीय अधिकारी सुश्री प्रगति गोस्वामी उपस्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *