बैलों के माध्यम से खेती करते थेए खेत मुलायम होते है-श्रीमती देवयानी

ग्वालियर.किसान संवाद कार्यक्रम पर्यावरण दूत फाउंडेशन एवं द ऑर्गेनिक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सोंसा मुरार में किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में दतिया मृदा वैज्ञानिक अतिथि डॉ एसके सिंहए यूएडीडी अधीक्षण यंत्री अतिथि बीके करैयाए वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर श्रीमती देवयानीए रामकिशन कृषक के रूप में उपस्थित रहे डॉ सिंह ने जैविक कृषि में केंचुओं एवं वर्मी कंपोस्ट के उपयोग के बारे में किसानों को जानकारी प्रदान की साथ ही वर्मीकम्पोस्ट बनाने की विधि के बारे में बताया डॉ सिंह ने किसान को यूरिया एवं डीएपी के अत्यधिक प्रयोग से भूमि पर होने वाले दुष्प्रभावों एवं जैविक खाद के प्रयोग के लाभ बताए कि इस के प्रयोग से मृदा को आवश्यक नाइट्रोजन फास्फोरस पोटैशियम मैग्नीशियम कार्बनिक पदार्थ जैसे तत्वों की उपलब्धता होगी। जिस से फसल की उत्पादन क्षमता में बढ़त आएगी साथ वर्मी कंपोस्ट बनाने से गांव में जगह जगह कचड़े के ढ़ेर से होने वाली बीमारी से भी ग्राम जन की सुरक्षा होगी।
देवयानी द्वारा किसान भाइयों को कृषि में प्रयुक्त दवाओं के पक्षियों पर हो रहे दुष्प्रभाव की जानकारी दी साथ ही बताया कि पक्षी कृषक का मित्र होता है। वह फसल में लगी इल्ली को खाकर फसल को बीमारी से बचाता हैए चर्चा के अगले चरण में किसानों ने भी अपने अनुभव बताए कहा की कुछ वर्ष पहले वह बैलों के माध्यम से खेती करते थे ।खेत मुलायम होते है किंतु आज बड़े बड़े अधिक क्षमता बाले टेक्टरों का प्रयोग करना पड़ता है । कार्यशाला के अंत मे सभी किसानों को पर्यावरण दूत फाउंडेशन एवं द ऑर्गेनिक क्लब की ओर से रोहित उपाध्याय ने सभी किसानों को एक अमरूद का पौधा एक वर्मीकम्पोस्ट का पैकिट भेंट किया किसानों ने अपने खेत पर पौधे के साथ केंचुआ पालन के कार्य को भी शुरू करने का वादा किया इस कार्यक्रम में अंकितए रविए नितेश अग्रवाल के साथ कुणाल सोनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *